Please wait
विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic मानसून सत्र से पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक, 'नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया' को आमंत्रण Sudhir wins historic मुर्शिदाबाद रेल हादसे पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का सख्त संदेश, बोले- दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा Sudhir wins historic

दुर्गापुर स्टेशन पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच नारेबाजी

दोनों दलों ने इस घटना को लेकर एक-दूसरे पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं

21 Jul 2026

दुर्गापुर स्टेशन पर कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच नारेबाजी

पश्चिम बर्दवान। कोलकाता के शहीद मीनार में आयोजित शहीद दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और भाजपा समर्थकों के बीच मंगलवार को दुर्गापुर रेलवे स्टेशन पर नारेबाजी को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें कोलकाता जाने से रोकने की कोशिश की और कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले नारेबाजी शुरू हुई, जो कुछ देर के लिए तीखी बहस में बदल गई। इससे स्टेशन परिसर में तनाव का माहौल बन गया। हालांकि कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई और कुछ समय बाद स्थिति सामान्य हो गई। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रेन से कोलकाता के लिए रवाना हुए।
कांग्रेस के पश्चिम बर्दवान जिलाध्यक्ष देवेश चक्रवर्ती ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ढाई महीने पुरानी सरकार कांग्रेस से डर गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले तृणमूल कांग्रेस के जिन लोगों पर गुंडागर्दी के आरोप लगते थे, वही अब भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तमाम बाधाओं के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता कोलकाता के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
वहीं भाजपा ने कांग्रेस के सभी आरोपों को खारिज कर दिया। भाजपा नेताओं का कहना है कि उनकी ओर से किसी को रोका नहीं गया। उनका दावा है कि वे कोलकाता जाने वाले लोगों को पानी और बिस्कुट उपलब्ध करा रहे थे। भाजपा ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता अब कांग्रेस का झंडा लेकर चल रहे हैं।
घटना के बाद कुछ समय तक स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई। दोनों दलों ने इस घटना को लेकर एक-दूसरे पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


दुर्गापुर स्टेशन पर कांग्रेस, भाजपा समर्थकों के बीच नारेबाजी
दोनों दलों ने इस घटना को लेकर एक-दूसरे पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप लगाए हैं





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News